रामायण फिल्म 2025: रणबीर कपूर की ‘राम’ अवतार में पहली झलक, टीज़र ने मचाया तहलका
भारतीय सिनेमा में एक बार फिर से पौराणिक गाथाओं को जीवंत करने की कोशिश की जा रही है, और इस बार यह जिम्मेदारी उठाई है निर्देशक नितेश तिवारी ने। उनके निर्देशन में बन रही “रामायण” फिल्म का पहला टीज़र ‘Ramayana: The Introduction’ हाल ही में लॉन्च हुआ है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा प्रेमियों के दिलों तक हलचल मचा दी है। इस 3 मिनट की झलक ने भारतीय संस्कृति, टेक्नोलॉजी, सिनेमैटिक क्वालिटी और भावना – सब कुछ एक साथ दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
रणबीर कपूर स्टार फिल्म रामायण का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है सोशल मीडिया पर रामायण का टीजर ट्रेंड कर रहा है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म है जिसके दोनों भागों को बनने मे लगभग 1200 करोड़ से भी अधिक राशि लगी है फिल्म रणबीर कपूर भगवान राम ,साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के गानों को ऑस्कर विजेता ए आर रहमान में गए हैं। राम कथा वाचक डॉक्टर कुमार विश्वास के लेखक के लेखन का जादू दिखाई देगा। डॉक्टर कुमार विश्वास के गीतो को आज के समय में बहुत पसंद किया जाता है।
रिलीज़ की रणनीति
रामायण फिल्म को तीन भागों में रिलीज़ किया जाएगा:
-
रामायण भाग 1: अक्टूबर 2026 (दिवाली)
-
रामायण भाग 2: 2027
निर्माता चाहते हैं कि हर भाग को उतनी ही श्रद्धा और भव्यता से रिलीज़ किया जाए जितनी इसकी पौराणिकता की मांग है।
नामित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही रामायण को शुरुआत से इंटरनेशनल डेवलप किया जा रहा था। टीचर की शुरुआत होने के ठीक पहले स्क्रीन पर हेडफोन लगाने का निर्देश दिये जाते है।मेर्क्स ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक पर काफी ध्यान दिया है।फिल्म का म्यूजिक 2-2 ऑस्कर जीतने वाले हॉन्स जिमर ने ए आर रहमान के साथ मिलकर तैयार किया हैं।
फिल्म का टीजर लॉन्च होते हैं। बहुत से लोगों ने इसकी तुलना आदिपुरुष मूवी से की। आदिपरुष मूवी रावण के किरदार को बहुत ही गलत ढंग से पेश किया गया था। जिसके कारण पिक्चर आदि पुरुष 550 करोड़ की पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पई थी।
स्टार कास्ट
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम के किरदार में, सई पल्लवी मां सीता के अवतार में, रविदुबे लक्ष्मण के अवतार में, सनी देओल हनुमानजी के अवतार में, केजीएफ सुपरस्टार यश रावण के अवतार में दिखाई दिए हैं। फिल्म में और भी कई स्टार्स है जैसे विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीतसिह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, शिबा चड्ढा, और इंदिरा कृष्णन है।